एक समय में एक काम कीजिए | Do One Thing At A Time |


एक समय में एक काम कीजिए|
जब जो कार्य करना हो उसमें पूरी शक्ति लगा दीजिए। मनोयोग के साथ काम करने से शरीर और मन की सारी शक्तियाँ एक स्थान पर केन्द्रित हो जाती हैं और तब उस विषय के गुप्त रहस्य प्रत्यक्ष दिखाई पड़ने लगते हैं। 

सफलता इसी में छिपी है। जिन छोटे लोगों ने बड़े काम किए हैं उन्होंने जाने अनजाने में इसी नियम को अपना सहायक बनाया है कि शक्ति को ठीक काम में लगाया जाय एक ही ओर झुकाव होने और शक्ति को अनावश्यक नष्ट न होने देने का ध्यान रखने से कम खर्च में ज्यादा काम होने वाला सिद्धान्त पूरा हो जाता है और उन्नति होने में देर नहीं लगती।