Sangharsh Hi Jeevan Hai | Prernadayak Video |


Sangharsh Hi Jeevan Hai | Prernadayak Video |


Sangharsh Hi Jeevan Hai. जीवन संघर्ष का ही दूसरा नाम है । इससे बच निकलने की बात सोचना निरर्थक है। जिसने संघर्ष करना छोड़ दिया, वह मुर्दे के सामान है। जीवन में संघर्ष है, प्रकृति के साथ| जीवन में संघर्ष है, स्वयं के साथ| जीवन में संघर्ष है, परिस्थितियों के साथ। संघर्ष जीवन को तराशता है| संघर्ष जीवन को निखारता है| संघर्ष जीवन को सँवारता है| संघर्ष हमारे जीवन का सबसे बड़ा वरदान है| संघर्ष हमें सहनशील बनाता हैं। संघर्ष हमें संवेदनशील बनाता हैं। संघर्ष हमें देवतुल्य बनाता हैं। बिना संघर्ष के कोई लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकता।

संघर्ष के इस सूत्र को समझिए और उसपर चलने की कोशिश कीजिए। संघर्ष के पश्चात जो सफलता प्राप्त होती है निसंदेह वो अतुलनीय होती हैं। संघर्ष जीवन को ऐसे साँचे में गढ़ता है जिसकी प्रसिद्धि दुनिया करते नहीं थकती। संघर्ष! यह एक ऐसा अनुभव है जिससे शायद ही दुनिया का कोई व्यक्ति वंचित हो। हमें बचपन से सिखाया जाता हैं कुछ भी पाने के लिए संघर्ष करना ही पड़ता है। बिना इसके कभी कुछ हासिल नहीं होता। समाज में प्रतिष्ठा, नाम-शोहरत, रुपया-पैसा, तरक्की या फिर पढ़ाई में अव्वल होना हो, चाहे जो भी लक्ष्य हो उसे प्राप्त करना बिना संघर्ष के संभव नहीं।

अंग्रेज़ी की एक प्रेरक कहावत है- 'स्ट्रगल एंड शाइन', यह वाक्य हमें बड़ी शक्ति देता है, जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। संघर्ष जीवन का सत्य है, ये मान लें| सिर्फ मृत लोग ही संघर्षमुक्त हैं| संघर्ष करने वाले व्यक्ति कभी भी आराम करने की नहीं सोचते, वे हमेशा प्लान करते हैं ज्यादा से ज्यादा संघर्ष करने की आराम के बिना| हर सफल इंसान की जिंदगी में संघर्ष जरूर किया होगा| तो संघर्ष से डरे नहीं | यदि आप संघर्ष कर रहे तो यह समझ लीजिए आपकी सफलता आपसे दूर नहीं है | जो व्यक्ति संघर्ष का स्वागत करते है वे ही महान बनते है।