संघर्ष और सफलता - Motivational Video


• संघर्ष ही जीवन है । जीवन संघर्ष का ही दूसरा नाम है । सतत संघर्ष ही जीवन है| इससे बच निकलने की बात सोचना निरर्थक है।
• जीवन में संघर्ष है, प्रकृति के साथ| जीवन में संघर्ष है, स्वयं के साथ| जीवन में संघर्ष है, परिस्थितियों के साथ।
• बिना संघर्ष के कोई लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकता।
• रसायन शास्त्र का एक नियम है, जो जिंदगी पर भी लागू होता है। जब कोई अणु टूटकर पुन: अपनी पूर्व अवस्था में आता है तो वह पहले से अधिक मज़बूत होता है।
• सृष्टि में छोटे-से-छोटे प्राणी से लेकर बड़े-से-बड़े प्राणी तक, सभी किसी-न-किसी रूप में संघर्षरत हैं।
• अँधेरा है जीवन में पर चलना तो अकेले ही होगा, मुसीबते आएंगी जीवन में और मुश्किल भी होगी,
• जब हमें जीवन के कड़वे अनुभव होते हैं या कोई ठोकर लगती है तो उस समय हम हो सकता है कि विचलित हो जाएं, इससे उबरकर सीख भी मिलती है और जीवन में मुश्किलों का सामना करने का साहस भी आता है।
• सफलता तक पहुँचने की वास्तविक कड़ी वह संघर्ष ही है। जब तक जीवन में संघर्ष नहीं होता, तब तक जीवन जीने के अंदाज को, सच्ची खुशी को, आनंद को, सफलता को अनुभव भी नहीं कर सकते।
• अपनी मंजिल का आधा रास्ता तुम तय कर चुके हो, अब पीछे ना देखो बल्कि पूरे जुनून के साथ, और विश्वास के साथ बाकी की आधी दूरी तय करो, बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं|
• संघर्ष ही प्रकृति का नियम है और कोकून से निकलने के लिए तितली को जो संघर्ष करना पड़ता है उससे उसके पंखों और शरीर को मजबूती मिलती है।
• अपने संघर्षों से दोस्ती कर लो, प्रसन्नता के साथ उसे अपनालो, उत्साह के साथ चलो, तो संघर्ष का सफर आपका साथ देगा| संघर्ष करो और सफलता पाओ| एक मनुष्य संघर्षों से लड़कर ही सोने के समान चमक उठता है |
• कुएं के मेढक की तरह का जीवन कभी ना चुने, जो पूरी जिंदगी कुएं में बिना उफ के गुजार देता है, और इस दुनिया से चला जाता है।
• आपका जीवन आपका है, सपने देखिए, स्वयं की परवाह करे और दृढ़ संकल्प के साथ अपने सपनों को साकार कीजिए। आपकी खुशी ही संघर्ष की जीत है।
• अंग्रेज़ी की एक प्रेरक कहावत है- 'स्ट्रगल एंड शाइन।' यह वाक्य हमें बड़ी शक्ति देता है, जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
• संघर्ष जीवन का सत्य है, ये मान लें| सिर्फ मृत लोग ही संघर्षमुक्त हैं| संघर्ष करने वाले व्यक्ति कभी भी आराम करने की नहीं सोचते, वे हमेशा प्लान करते हैं ज्यादा से ज्यादा संघर्ष करने की आराम के बिना
• हर सफल इंसान की जिंदगी में संघर्ष जरूर किया होगा| तो संघर्ष से डरे नहीं | यदि आप संघर्ष कर रहे तो यह समझ लीजिए आपकी सफलता आपसे दूर नहीं है| जो व्यक्ति संघर्ष का स्वागत करते है वे ही महान बनते है।