Gyan ki Baatein in Hindi

Jeevan mein Kaam aane Wali 32 Gyan ki Baatein in Hindi


 .

अगर तुम बड़ा बनना चाहते हो तो दानी बनो, क्युकी बिना दाना फैलाये अन्न पैदा नहीं होता |
समय पड़ने पर साहस ही काम आता है |
मित्र को मिलने पर आदर करो, पीठ पीछे बड़ाई करो और समय पड़ने पर उसकी   सहायता करो |
जो दूसरों की बुराई करता है, वह अपनी बुराई प्रकट करता है |
बिना विद्या के मनुष्य बिना सींग का पशु है |
दूसरो की सेवा करना अपनी सेवा करना है |
अच्छा स्वभाव मनुष्य की भरी पूँजी है |
जीवन केवल काटने के लिए नहीं है, बड़ा बनने के लिए है |
गलती न करने की अपेक्षा गलती करके उसे सुधारना अच्छा है |
नम्रता से मनुष्य तो क्या देवता भी वश में हो सकता है |
जिस मेहनत में हमें आनंद आता है, वह हमारे रोगो के लिए अमृत है |
शिष्टाचार के द्वारा कोई भी मनुष्य संसार में अपनी उन्नति कर सकता है |
धीरे धीरे किसी रास्ते पर चलने से मनुष्य कभी न कभी मंजिल तक पहुँच जाता है |
क्या तुम्हे जीवन के प्यार है ? तो समय को बर्बाद न करो, क्योंकि जीवन समय से बना हुआ है |
समय को नष्ट न करो, वरना समय को तुम्हे नष्ट कर देगा |
परोपकार करना, दूसरो की सेवा करना और तनिक भी घमंड न करना, यही अच्छी शिक्षा है |
यदि कोई कमजोर मनुष्य तुम्हारा अपमान करे तो उसे क्षमा कर दो, क्युकी क्षमा करना ही अच्छे मनुष्यों का धर्म है | किन्तु यदि अपमान करने वाला बलवान है तो उसे दंड दो |
जो मनुष्य दूसरी जाति से घृणा करता है समझ लो की वह ईश्वर से घृणा करता है |
एक अच्छा आदमी वह है जो जो जितना लेता है उससे  अधिक देता है |
असमर्थ की सेवा करो और समर्थ को सहयोग करो |
एक गरीब आदमी वह है जो अपने भविष्य के विषय में नहीं सोचता है |
क्रोध से अच्छी तरह वह बचा रहता है जो याद रखता है कि ईश्वर उसे हर समय देख रहा है |
दुष्ट आदमी दर से आज्ञा पालन करते है, अच्छे आदमी प्रेम से |
जिसमे त्याग है वही प्रसन्न है बाकी सब दुःख के सामान है |
अथिति सत्कार से इंकार करना ही सबसे बड़ी दरिद्रता है |
काम प्रत्येक मनुष्य का प्राण रक्षक है |
गरीबी अपने को गरीब मानने में है |
अच्छे विचारों पर यदि अमल न किया जाए तो वे अच्छे स्वप्नों से बढ़कर नहीं है |
भयंकरतम झूठ वह नहीं जो बोला जाता है बल्कि वह है जिस पर  जिया जाता है |
ईश्वर उन्ही की सहायता करता है जो अपनी सहायता स्वयं करते है |
आदमी अपने गुणों से महान बनता है, नाम से नहीं |
जो मनुष्य अपने देश से प्यार नहीं करता उसका जीवन व्यर्थ है |

Subscribe to Knowledge lifetime: https://bit.ly/372jJ9F
Youtube: https://www.Youtube.com/Knowledgelifetime
https://www.knowledgelifetime.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ