जीवन में क्रान्तिकारी परिवर्तन के लिए क्या करें? ~ Motivation Hindi


 दोस्तों आज इस वीडियो में, मै आपको बताने जा रहा हूँ कि हम अपने जीवन में क्रान्तिकारी परिवर्तन के लिए क्या करें?

मित्रों मन की पतन की और उन्मुख प्रवृत्ति होती है | जिसके दुष्परिणाम चारों ओर हमारे सामने बिखरे पड़े हैं। मनुष्य का सुविकसित जीवन जहाँ देवताओं की ईर्ष्या का विषय होना चाहिए वहाँ वह कीड़े−मकोड़े की तरह रोते हुए दिखाई देता है | वह किसी प्रकार दिन काटने की व्यर्थ की परिस्थितियों में पड़ा सड़ता रहता है। यह दुखद दुष्परिणाम असंख्य उदाहरणों के साथ आज हमारे चारों ओर मौजूद हैं।

मेरे भाई, अब मन को विकास के उन्मुख करना है, अपनी शक्तियों को ऊर्ध्वगामी बनाकर चमत्कार हमें दिखाना है।

.

अगर आप इतिहास पर नजर डालोगे तो पता चलेगा कि इतिहास के हर पन्ने पर अंकित महामानवों की एकमात्र विशेषता उनकी मनःस्थिति ही रही है। इस एक गुण के अभाव में उनकी समस्त विशेषताऐं तुच्छ−सी ही परिणाम उत्पन्न करने वाली सिद्ध होती।

मित्रों, आज ऐसे बुद्धिमान लोगों का अभाव है जो जन साधारण को अपनी बुद्धिमत्ता के अच्छे परिणामों का उदाहरण प्रस्तुत करके उन्हें इस ओर उन्मुख होने की प्रेरणा दे सकें। इस अभाव की पूर्ति यदि की जा सके तो संसार का दृश्य ही दूसरा बन सकता है। अब इस अभाव की पूर्ति करने में तुम्हें मिल जुल कर जुट चाहिए | अपने मानसिक स्तर में सुधार करके अपने जीवन में तुच्छ से महान बनना चाहिए | और दूसरों का भी मार्गदर्शन करने की सच्ची क्षमता प्राप्त करनी चाहिए।

मन का सुधार होते ही शरीर का सुधार होना निर्विवाद है। आर्थिक परिस्थितियाँ भी उसी परिवर्तन के साथ परिवर्तित हो जाती हैं।

जिससे तुम समृद्धि को प्राप्त करते हो | जिससे तुम्हें सफलता प्राप्त होती है | तुम जीवन को शान्ति के साथ व्यतीत कर पाते हो | जिससे तुम अपने अंदर परिवर्तन पैदा करके दूसरों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं।

मेरे भाई, मानसिक परिवर्तन के लिए कदम उठाना जीवन में एक महान क्रान्ति उत्पन्न करता है। राजनैतिक और सामाजिक क्रान्ति की ही भाँति हमारी जीवन क्रान्ति भी महत्वपूर्ण है।

विचार शोधन के द्वारा यदि हम इस महान प्रक्रिया को पूरा कर सकें तो वह निश्चय ही एक महान घटना होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ