अरस्तू के अनुसार जीवन में प्रगति के पाँच आधार क्या है? ~ According To Aristotle, What Are The Five Grounds Of Progress In Life? ~ Motivation Hindi

अरस्तू एक ग्रीक दार्शनिक थे। वे दुनिया के बड़े विचारकों में से एक थे। दोस्तों अरस्तू ने जीवन में उन्नति के लिए पांच बाते बताई है | जो मैं आपको इस वीडियो के माध्यम से बताना चाहता हूँ |  इन बातों को आप जीवन में अपनाकर सफलता और उन्नति प्राप्त कर सकते हैं |

एक बार एक शिष्य ने अरस्तू से पूछा "गुरूजी हमें जीवन में उन्नति और सफलता प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए?

अपने शिष्यों को समझाते हुए कहा में प्रगति के पाँच आधार है |

सबसे पहला अपना दायरा बढ़ाओ, संकीर्ण स्वार्थ परता से आगे बढ़कर सामाजिक बनो। दोस्तों अगर हम अपना दायरा बढ़ाते है और समाज में मिलते जुलते है और समाज के काम करते है तो लोग हमें जानने लगते है | जिसके साथ-साथ हमारा व्यापार भी बढ़ने लगता है |

.


दूसरा तुम आज की उपलब्धियों पर संतोष करो और भावी प्रगति की आशा करो।

तीसरा आधार है, दूसरों के दोष ढूँढ़ने में शक्ति खर्च न करके अपने को ऊँचा उठाने के प्रयास में लगे रहो। दोस्तों बहुत से व्यक्ति ऐसे होते है जो दूसरों की बातें करके उनकी कमियां खोजने में अपना बहुत सा समय और शक्ति खर्च कर देते है | अगर वह इस समय और शक्ति का उपयोग अपनी योग्यता और ज्ञान को बढ़ाने में करते तो उनसे भी आगे निकल सकते हैं |

चौथा आधार अरस्तू ने बताया है कि कठिनाई को देख कर न चिन्ता करो न निराश होओ वरन् धैर्य और साहस के साथ उसके निवारण का उपाय करने में जुट जाओ। अगर हम कठिनाईओं को देखकर चिंता करने लगते हैं, तब न तो हम सही से सोच पाते है और न ही उनसे निकलने या बचने का कोई रास्ता खोज पाते हैं |

पांचवां आधार अरस्तू ने बताया है कि हर किसी में अच्छाई खोजो और उससे कुछ सीख कर अपना ज्ञान और अनुभव बढ़ाओ।

इसलिए मेरे बच्चों इन पांच बातों को हमेशा याद रखो | ये ही वो पांच आधार है जिनका पालन करने पर कोई भी व्यक्ति उन्नति के उच्च शिखर पर पहुँच सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ