टीम वर्क किसे कहते है? ~ Team Quotes for Work ~ aboutTeam Work

 Team Work

दोस्तों क्या आप जानते हो, टीम वर्क में ही कामयाबी का राज छिपा होता है|


टीम वर्क किसे कहते है?

जब लोगों का एक समूह एक ही लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करते है तो इसे टीम वर्क कहा जाता है | एक बड़े लक्ष्य को बहुत सारे छोटे-छोटे काम में बाट दिया जाता है |  हर व्यक्ति अपने दिए हुआ काम को सही समय पूरा करता है | जिससे लक्ष्य एक निर्धारित समय पर सफलतापूर्वक पूरा हो जाता है | किसी भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक बड़े संघटन की आवश्यकता होती है |

.

एकता में ताकत होती है| ऐसा मुझे बचपन में मेरे पिताजी बताया करते थे | टीम वर्क और सहयोग से तो अद्भुत चीजें हासिल की जा सकती हैं| तुमने यह तो सुना ही होगा एक लकड़ी तो आसानी से तोडा जा सकता है, पर जब उनको मिलकर एक गट्ठर बना दिया जाता है

| तब उन्हें तोडना मुश्किल हो जाता है | ज्यादा लोगों की भीड़ जुटा लेने  का मतलब टीम नहीं होता है, टीम वो होती है जो कड़ी मेहनत करती है , जो पूरी निष्ठा से काम करती है |

 

टीम वर्क के क्या लाभ हैं?

टीम वर्क से आप बड़ी से बड़ी सफलता और बड़े  से बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं|

आपने देखा होगा, जब  इंडियन क्रिकेट टीम मिलकर एक जोश और उमंग के साथ मिलकर खेलती है, तो विजय मिलकर ही रहती है |

एक टीम के रूप में चुनौतियों का सामना करना आसान होता है |

जब टीम लीडर किसी समस्या को लेकर अपनी टीम के सामने जाता है, तो उस समस्या के एक नहीं बहुत तरह के समाधान करने के तरीके मिल जाते है | जिसमें से अच्छे विकल्प को चुना जा सकता है |

टीम वर्क से काम करने के स्थान पर एक पॉजिटिव वातावरण का निर्माण हो जाता है| जिससे सभी टीम मेंबर अच्छे से काम कर पाते हैं |

टीम वर्क सदस्यों की योग्यता और क्षमताओं को निखारने में मदद करती है।

टीम वर्क से कंपनी के मुनाफे में वृद्धि होती है |

टीम वर्क से टाइम का सही और सफलतापूर्वक उपयोग किया जा सकता है।

टीम वर्क से सभी लोग एक दुसरे के करीब आते है और उन एकजुटता का अनुभव होता है |

टीमवर्क एक सीखने के माहौल को बढ़ावा देता है|

क्या आप जानते हो किसी भी सफल व्यक्ति के पीछे हमेशा ही एक बहुत बड़ी और प्रभावी टीमवर्क होता है |

 

टीमवर्क के लिए कुछ सामान्य नियम क्या है ?

सभी लोगों को अनुशासन का पालन करना चाहिए |

टीम के सदस्यों के बीच सही कम्युनिकेशन होना चाहिए |

टीम लीडर को चाहिए कि वह अपने लक्ष्य के बारे में स्पष्ट रहें|

सभी मेंबर्स को चाहिए के वह अपने अहंकार को अपने लक्ष्य के बीच में न आने दें |

टीम लीडर को चाहिए कि वह योग्यता के अनुसार काम का बटवारा करें |

 

Team Quotes for Work

ज्यादा लोगों की भीड़ जुटा लेने  का मतलब टीम नहीं होता है, टीम वो होती है जो कड़ी मेहनत करती है , जो पूरी निष्ठा से काम करती है |

किसी भी सफल व्यक्ति या आर्गेनाईजेशन के पीछे हमेशा ही एक बहुत बड़ी और प्रभावी टीमवर्क होता है |

"व्यापार में महान चीजें एक व्यक्ति द्वारा कभी नहीं की जाती हैं। वे लोगों की एक टीम द्वारा किए जाते हैं।

"टीम वर्क के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि आपके साथ हमेशा दूसरे लोग होते हैं।"

व्यक्तिगत रूप से, हम एक बूंद हैं। साथ में, हम एक महासागर हैं।"

आपका किया गया प्रत्येक कार्य आपका भविष्य तय करेगा।

अगर आपके बहुत से लक्ष्य है तो शायद ही आप उन सभी हो हासिल कर पाओ पर एक टीम की मदद से जरूर कर सकते है |

यह तो आपने सुना ही होगा "संघे शक्ति कलियुगे"|  यह श्लोक भी यही दर्शाता है कि संगठन में शक्ति होती है | इसलिए जो वक़्त के साथ-साथ अपना संगठन बनता है वह शक्ति और सफलता प्राप्त करता है |

एक अच्छी टीम के सदस्य एक-दूसरे की ताकत  को  १० गुना बढ़ा देते है|

टीम का हिस्सा होने का मतलब है, एक-दूसरे के प्रति ईमानदारी और सकारात्मक सोच रखना|

एक अच्छी टीम का हिस्सा होना, हमें गर्व की अनुभूति करवाता है|

एक अच्छी टीम का हिस्सा होना, हमें आत्मनिर्भर बनता है |

एक अच्छी टीम का हिस्सा होना,  हमें चिंतामुक्त भी बनाता है|

कुछ प्रतिभावान और कर्मठ लोग अगर अच्छी भावना के साथ टीम बनाकर काम करने लगें, तो वे सफलता के किसी भी शिखर को छू सकते हैं|

जितनी बड़ी टीम होगी उतनी बड़ी सफलता एक दिन मिलेगी|

रॉबर्ट ओर्बेन कहते है "यदि आप एक साथ हंस सकते हैं, तो आप एक साथ काम कर सकते हैं।"

 

अंत में मैं यही कहना चाहूंगा कि, किसी भी बड़े काम सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए, एक व्यक्ति की नहीं बल्कि कई सभी लोगों से बने हुए संघटन की जरूरत होती है। जिसके बिना कोई भी काम पूरी तरह सफल नहीं होता है।

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ