कौन सिखाता है चिडिया को | चिडिया पर कविता |



कौन सिखाता है चिडिया को | चिडिया पर कविता | चिडिया की कविता हिंदी में |
चिडिया पे कविता। चिडिया पर एक कविता। हिंदी में चिडिया पर कविता। हिंदी में चिडिया पर छोटी कविता। हिंदी में चिडिया के उपर कविता|  हिंदी कविता चिडिया पर | चिडिया की कविता।

कौन सिखाता है चिडियों को
चीं–चीं चीं–चीं करना?
कौन सिखाता फुदक–फुदक कर
उनको चलना फिरना?
कौन सिखाता फुर से उड़ना
दाने चुग-चुग खाना?
कौन सिखाता तिनके ला–ला
कर घोंसले बनाना?
कौन सिखाता है बच्चों का
लालन-पालन उनको?
माँ का प्यार, दुलार, चौकसी
कौन सिखाता उनको?
कुदरत का यह खेल,
वही हम सबको, सब कुछ देती।
किन्तु नहीं बदले में हमसे
वह कुछ भी है लेती।
हम सब उसके अंश
कि जैसे तरू–पशु–पक्षी सारे।
हम सब उसके वंशज
जैसे सूरज–चांद–सितारे।
∼ सोहनलाल द्विवेदी

रिचा सच्ची फिल्में हिंदी में विभिन्न विषयों पर वीडियो पोस्ट करती हैं।


To subscribe our Youtube Channel: https://goo.gl/g19ZAM
Follow us on Youtube: https://www.youtube.com/richatruefilms
Follow us on Blogs: https://richatruefilms.blogspot.com

► हिंदी कविता (हिंदी कविताये): 👉 https://goo.gl/Lp5KPt